ब्रेकिंग न्यूज़

पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो... BIHAR NEWS : BDO के ठिकानों पर निगरानी का छापा, सुरसंड से लेकर मोतिहारी आवास समेत कई जगह रेड Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दबंगों ने मां-बहन के साथ की मारपीट; सरपंच पर मर्डर का आरोप Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात

Bihar News: पटना को जल्द मिलेगी जाम से मुक्ति, नेहरू पथ से जुड़ेगा जेपी पथ.. नीतीश सरकार का मास्टर प्लान तैयार, यहां बनेगा एलिवेटेड रोड

Bihar News: राजधानी पटना को बहुत जल्द ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलने वाली है। इसे लेकर नीतीश सरकार का प्लान तैयार है।

03-Apr-2025 09:42 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना को जाम से मुक्त करने के लिए एक और लिंक रोड का निर्माण होगा। आयकर चौराहा से जेपी पथ तक लिंक रोड का निर्माण तेजी से पूरा किया जाएगा। इसमें मंदिरी नाले पर दो लेन की सड़क और बांस घाट से जेपी गंगा पथ तक एलिवेटेड रोड बनेगी। यह सड़क आयकर चौराहा से सीधे जेपी गंगा पथ तक जाएगी, जिसमें मंदिरी नाले पर दो लेन की सड़क और बांस घाट से जेपी गंगा पथ तक एलिवेटेड सड़क का निर्माण किया जाएगा।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस परियोजना का निरीक्षण कर अधिकारियों को इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार कला महाविद्यालय के पास चल रहे सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण के दौरान महाविद्यालय की दीवार को कोई क्षति न पहुंचे। नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को परियोजना की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंदिरी नाले पर बनने वाली दो लेन की सड़क नेहरू पथ से जेपी गंगा पथ तक जाएगी, जबकि बांस घाट से जेपी गंगा पथ तक एलिवेटेड सड़क बनाई जाएगी, जिससे यातायात में आसानी होगी।


परियोजना के तहत सड़क को आकर्षक और सुविधाजनक बनाने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं। नेहरू पथ पर आयकर गोलंबर से बांस घाट तक 1289 मीटर का बॉक्स ड्रेन सह दो लेन संपर्क पथ बनाया जा रहा है। इसमें सर्विस रोड, नाला और यूटिलिटी डक्ट की सुविधा होगी, जिससे बिजली और पानी की पाइपलाइन को सुरक्षित रूप से सड़क के नीचे बिछाया जाएगा। वहीं सफाई और जल निकासी की सुचारू व्यवस्था के लिए दो रैम्प, तीन डिसील्टिंग चैम्बर और चार स्यूलिस गेट लगाए जाएंगे, जिससे पानी के बहाव को नियंत्रित किया जा सकेगा। साथ ही, सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट और हरियाली बढ़ाने के लिए लैंडस्केपिंग की जाएगी। सरकार इस परियोजना को जल्द पूरा करने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर रही है, जिससे यह सड़क लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे।