Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग
11-Mar-2025 09:22 AM
By MANOJ KUMAR
Bihar News : पटना सिटी के अगमकुआं थाना अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर से भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद किया गया. मद्य निषेध विभाग के टीम को सूचना मिली कि कंटेनर द्वारा माल लाया गया है और उसे पिकअप वैन पर लादा जा रहा है.
इस सूचना के बाद निरीक्षक टीम की गठन किया गया और छापेमारी की गई तो माल पकड़ा गया. कफ सिरप का यह बहुत बड़ा खेप था, इस खेप को कहां ले जाने की तैयारी थी इसकी पूछताछ गिरफ्तार ड्राईवर से हो रही है. वहीं इस कंटेनर के नंबर में भी हेराफेरी है, हरियाणा का नंबर कंटेनर पर अंकित है जबकि दूसरा नंबर यूपी का है.
इस कंटेनर में कुर्सी और पानी के बोतल भरे पड़े थे, उसी के अंदर यह माल छुपाकर लाया गया था. वहीं मद्य निषेध विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर प्रेम प्रकाश ने बताया है कि ट्रांसपोर्ट नगर में छापेमारी के दौरान यह माल बरामद किया गया है और इसकी तहकीकात की जा रही है. बताते चलें कि इससे पहले भी ट्रांसपोर्ट नगर में इस तरह का माल पकड़ा जा चुका है.
प्रतीत होता है कि यह एक बहुत बड़ा रैकेट है, वहीं कफ सिरप के धंधे जोर शोर से चल रहे हैं और मनमानी रेट पर बेचे जा रहे हैं. इस तरह का व्यापार करने वाले फल-फूल रहे हैं. अगमकुआं थाना के ट्रांसपोर्ट नगर में माल पकड़ा जाना यह साबित करता है कि यहां बड़े पैमाने पर यह धंधा चल रहा था.