सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें
02-Mar-2025 06:10 PM
By First Bihar
Bihar News : बिहार में हुई एक इकोनॉमिक सर्वे में एक चौकाने वाला खुलासा हुआ है, यह बात निकालकर सामने आ रही है कि अब कई जगहों पर गंगा का पानी इतना प्रदूषित हो चुका है कि उसमें नहाना भी खतरनाक हो चुका है और नहाने पर लोगों को बीमार भी होना पड़ सकता है।
बैक्टेरिया की संख्या हद से ज्यादा
बिहार राज्य प्रदुषण कंट्रोल बोर्ड ने लगभग 34 जगहों पर गंगा के पानी की क्वालिटी को जांचा है, जिसमें यह बात निकलकर सामने आई है। बताते चलें कि बिहार के कई मुख्य जिले/शहर गंगा किनारे बसे हुए हैं, इनके पानी में बैक्टेरिया की संख्या भारी मात्रा में पाई गई है जो कि चिंतनीय है।
जानवरों को नहीं केवल इंसानों को समस्या
इन जगहों में शामिल हैं बक्सर, छपरा, सोनपुर, पटना, फतुहा, बाढ़, मोकामा, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, सुल्तानगंज, मुंगेर, भागलपुर इत्यादि। हालांकि इन जगहों पर गंगा का पानी जल जीवों, खेती, जानवरों के इस्तेमाल के लिए अभी भी उपयुक्त है मगर इंसानों के लिए नहीं।
यह है मुख्य कारण
गंगा के इतने ज्यादा प्रदूषित होने का कारण उसमें हर रोज भारी मात्रा में कूड़ों, गंदे पानी, घरेलू कचरे का शामिल होना है, इसके बाद बिहार प्रदुषण कंट्रोल बोर्ड ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द इन जगहों पर कचरों के प्लांट लगवाएं जाएं, ताकि गंगा को कम से कम प्रदूषित होना पड़े और लोगों के स्वास्थ्य पर इसका कोई नकारात्मक प्रभाव ना पड़े।