ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज

Bihar News: बिहार में NH के रख-रखाव के लिए नई व्यवस्था लागू, 50 किमी कॉरिडोर पर प्राथमिकता से होगा काम

Bihar News: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों के रख-रखाव को लेकर नई व्यवस्था लागू, 2025-26 एक्शन प्लान के तहत 50 किमी कॉरिडोर बनाकर मेंटेनेंस कार्य को दी जाएगी प्राथमिकता।

23-Jan-2026 06:55 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार की सड़कों के रख-रखाव को लेकर बनी मेंटेनेंस पॉलिसी के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक राशि की मंजूरी का मामला अब लोक वित्त तक पहुंच गया है। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के रख-रखाव के लिए भी बड़े स्तर पर कवायद शुरू होने वाली है।


सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मानसून के समय एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि एनएच का एक किलोमीटर भी बिना रख-रखाव के नहीं रहना चाहिए। अब मंत्रालय द्वारा तैयार रिपोर्ट को देखा जा रहा है, ताकि यह तय किया जा सके कि बिहार में कुल 162 किमी और 118 किमी के दो श्रेणीबद्ध एनएच पर रख-रखाव का काम कैसे होगा।


एनएच की सड़कों का रख-रखाव वर्ष 2025-26 के एक्शन प्लान का हिस्सा है। मंत्रालय ने राज्य में स्थित सभी एनएच की वर्तमान स्थिति पर रिपोर्ट मांगी थी, और इसी आधार पर रख-रखाव कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत कम से कम 50 किमी का कॉरिडोर बनाकर प्राथमिकता से काम किया जाएगा। 


इसके अलावा, उच्च प्राथमिकता वाले प्रोजेक्ट्स की मंजूरी में तेजी लाई जाएगी। डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड (DLP) खत्म होने वाली सड़कों के रख-रखाव की योजना पर तुरंत काम आरंभ किया जाएगा। इस कदम से बिहार में एनएच की गुणवत्ता और सुरक्षा में सुधार होने की उम्मीद है।