ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

Bihar Land Survey: बिहार में जमीन के ‘बदलैन’ को सरकार ने दी कानूनी मान्यता, जल्द शुरू होगा सर्वे

Bihar Land Survey: बिहार सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए ‘बदलैन’ जमीन को कानूनी मान्यता दे दी है. जानिए... क्या है बदलैन से जुड़ी मुख्य बाते?

07-May-2025 05:37 PM

By First Bihar

Bihar Land Survey: बिहार सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए ‘बदलैन’ जमीन को कानूनी मान्यता दे दी है। अब यदि दो किसानों (रैयतों) ने आपसी सहमति से एक-दूसरे की जमीन बदली हो और वर्तमान में दोनों बिना किसी विवाद के अपनी-अपनी बदली हुई जमीन पर शांतिपूर्वक काबिज हों, तो उस जमीन का सर्वे करते हुए वास्तविक दखलकार के नाम पर भू-अधिकार खाता खोला जाएगा। इससे संबंधित आदेश बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त (संशोधन) नियमावली 2025 के अंतर्गत अधिसूचित किया गया है।


'बदलैन' उस स्थिति को कहा जाता है जब दो या अधिक रैयत आपसी सहमति से अपनी जमीन आपस में बिना रजिस्ट्री या कानूनी दस्तावेज के बदल लेते हैं। पहले यह केवल मौखिक सहमति पर आधारित होता था, जिससे न तो जमीन की खरीद-बिक्री संभव थी, न ही ऋण प्राप्त करने की सुविधा मिलती थी।


कानूनी मान्यता: यदि दोनों पक्ष सर्वेक्षण के समय लिखित सहमति प्रस्तुत करें, तो बदलैन जमीन को वैध मानते हुए उस पर खाता खोला जाएगा।

भू-अधिकार अभिलेख में नाम दर्ज: वास्तविक दखलकार का नाम भू-अधिकार दस्तावेज़ों में शामिल किया जाएगा।

ऋण की सुविधा: अब ऐसी जमीन पर किसान बैंक से कृषि ऋण ले सकेंगे।

खरीद-बिक्री की स्वतंत्रता: वैध कब्जा और अभिलेख में नाम होने से अब जमीन को कानूनी रूप से बेचा या रजिस्टर्ड कराया जा सकेगा।

विवादों का स्थायी समाधान: वर्षों से लंबित कई जमीन विवाद इस नियम के तहत सुलझाए जा सकेंगे।


सर्वेक्षण के समय उपस्थित रहना आवश्यक: दोनों रैयतों को सर्वेक्षण टीम के सामने बदलैन की सहमति लिखित रूप में देनी होगी। दखल का सत्यापन: टीम यह सत्यापित करेगी कि वास्तव में दोनों पक्ष बदली गई जमीन पर काबिज हैं और कोई विवाद नहीं है। खाता खोलना: इसके बाद संबंधित दखलकार के नाम से नया खाता खोला जाएगा और उसे भूमि का वैध स्वामी माना जाएगा।


मौनी बहन, अंचल अधिकारी (सीओ), ने बताया कि इस नई व्यवस्था से स्थानीय प्रशासन को भूमि विवादों के निराकरण में बड़ी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा, "बदलैन को वैधता मिलने से रैयतों को न केवल उनके अधिकार मिलेंगे, बल्कि सरकार के सर्वेक्षण कार्यों में भी पारदर्शिता आएगी।" मोहनपुर के रैयत उदय शंकर नटवर ने बताया कि पहले लोग रजिस्ट्री ऑफिस के चक्कर और शुल्क से बचने के लिए मौखिक बदलैन करते थे, लेकिन अब वैध मान्यता मिलने से जमीन का सही उपयोग हो सकेगा। इससे किसानों को न सिर्फ सामाजिक सुरक्षा मिलेगी, बल्कि आर्थिक रूप से भी वे सशक्त हो सकेंगे।