ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / Bihar Land Survey : भूमि सर्वे को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,...

Bihar Land Survey : भूमि सर्वे को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, इस महीने के लास्ट तक निपटाना होगा यह काम

Bihar Land Survey : बिहार भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने के लिए नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने विशेष भूमि सर्वेक्षण के दौरान तेरीज लेखन के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी है।

14-Feb-2025 09:00 AM

By First Bihar

Bihar Land Survey : बिहार में इन दिनों जमीन सर्वें से जुड़ें कामों में तेजी नजर आ रहा है। ऐसे में अब इसको लेकर नीतीश सरकार ने भी बड़ा फैसला सुनाया है। विभाग ने सभी लोगों को यह निर्देश दिया गया है कि इस महीने के अंत तक जमीन सर्वें से जुड़ें एक महत्वपूर्ण काम को निपटाना होगा और इससे लोगों को काफी फायदा मिलने वाला है। तो आइए जानते हैं की वह कौन सा काम है जिसे इसी महीने के अंत तक निपटा लेना है। 


दरअसल, बिहार भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने के लिए नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने विशेष भूमि सर्वेक्षण के दौरान तेरीज लेखन के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी है। विभाग को फरवरी तक सभी मौजों में तेरीज लेखन का काम पूरा करना होगा। अभी तक 70 फीसदी से अधिक मौजों में तेरीज लेखन हो चुका है।


राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने सभी प्रमंडलों के नोडल पदाधिकारियों की बैठक में भूमि सर्वे के काम की प्रगति की समीक्षा की।बैठक में जानकारी दी गई कि दूसरे चरण के 18 जिलों के जिन 26,786 मौजों में भूमि सर्वे का काम शुरू किया गया है, उनमें से 70 फीसदी से अधिक मौजों में तेरीज लेखन हो चुका है। शेष मौजों में इस माह के आखिर तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा।


मालूम हो कि इससे पहले, अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने फरवरी के अंत से किस्तवार शुरू करने का निर्देेश दिया था। किस्तवार से पहले हरेक अमीन को उनको आवंटित मौजों का तैरीज लेखन का काम पूर्ण करना है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल (Dilip Kumar Jaiswal) ने कहा कि तेरीज खतियान का सार होता है, जो सर्वे के काम में लगे अमीनों के लिए बहुत ही उपयोगी दस्तावेज होता है।


तेरीज का निर्माण भी सर्वे कार्य में लगे अमीनों के द्वारा ही किया जाता है।उन्होंने कहा कि तेरीज लेखन पिछले सर्वे के आधार पर तैयार खतियान से किया जाता है। पिछले सर्वे का खतियान जिला अभिलेखागारों में सुरक्षित रखा गया है। इसकी आनलाइन प्रति भी उपलब्ध है जिसे भू अभिलेख पोर्टल पर देखा जा सकता है।