ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च

Home / bihar / patna-news / Bihar Budget 2025 : बिहार विधानमंडल बजट सत्र का नौंवा दिन आज, सदन...

Bihar Budget 2025 : बिहार विधानमंडल बजट सत्र का नौंवा दिन आज, सदन में इन मुद्दों को लेकर सरकार को घेरेगा विपक्ष

Bihar Budget 2025 : बिहार विधानसभा का आज नौवीं दिन है। सदन में आज कई मुद्दों पर चर्चा होगी। विपक्ष सरकार को घेरेगा। सदन में सरकार विपक्ष के सवालों का जवाब देगी।

12-Mar-2025 09:40 AM

By First Bihar

Bihar Budget 2025 : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र चल रहा है। बजट सत्र का आज नौवां दिन है। विधानसभा और विधान परिषद में आज विपक्ष सरकार को जनता के मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है। सदन में प्रश्नोत्तर काल के दौरान विधायकों के सवालों के जवाब सरकार की ओर से दिए जाएंगे। 


वहीँ,तनिष्क शो रुम लूट कांड मामले में विपक्ष ने जमकर बवाल काटा। विधान परिषद् में राबड़ी देवी सहित राजद के कई नेताओं ने इस मामले में सरकार से सवाल किया। जिसका जवाब खुद नीतीश कुमार ने दिया कि वो इन घटनाओं  पर तुरंत कार्रवाई का आदेश देते हैं और कार्रवाई होता भी है।  


जानकारी के मुताबिक, वहीं आज विधानसभा में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े प्रश्नों का उत्तर प्रमोद कुमार, जनक सिंह और अन्य पांच विधायक देंगे। वहीं, पथ निर्माण विभाग से जुड़े सवालों का जवाब अख्तरुल इस्लाम शाहीन, अजय कुमार और अन्य दो विधायकों से संबंधित ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत दिया जाएगा। 


इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्ययक में सम्मिलित अनुदानों की मांगों पर विस्तृत चर्चा होगी। बजट सत्र में आज का दिन सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस का रहेगा। विपक्ष जहां शिक्षा, रोजगार, वित्तीय अनियमितता और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा, वहीं सरकार अपनी उपलब्धियों को गिनाने का प्रयास करेगी।


बिहार विधान परिषद में प्रश्नोत्तर के अलावा ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। इनमें प्रमुख रूप से राज्य के विश्वविद्यालयों में वित्तीय अनियमितताओं की जांच और कार्रवाई, अल्प वेतनभोगी कर्मचारियों को राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग, दरभंगा के जलेश्वरी स्थान को रामायण कॉरिडोर से जोड़ने और जीर्णोद्धार का प्रस्ताव शामिल है। इसके अलावा, विभागवार सामान्य वाद-विवाद और सरकार का उत्तर भी विधान परिषद में पेश किया जाएगा।