BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार
22-Mar-2025 07:07 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Board 12th Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी BSEB जल्द ही बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी करने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार, बिहार बोर्ड के तरफ से टॉपर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि महज एक से दो दिन के अंदर बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड सबसे पहले बोर्ड एग्जाम कराने और सबसे तेज रिजल्ट प्रकाशित करने के लिए जाना जाता है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
इंटर का परिणाम जारी होने के बाद छात्र सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं। फिर होमपेज पर “Bihar Board Result 2025” या “बिहार बोर्ड रिजल्ट” के लिंक पर क्लिक करें। रोल नंबर, रोल कोड और अन्य डिटेल्स दर्ज करें फिर सबमिट पर क्लिक करें। सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा। जिसके बाद आप रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं साथ ही इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
आपको बता दें कि इस साल बिहार में 1,677 केंद्रों पर कुल 12,92,313 छात्र इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़के थे। बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए, छात्रों को थ्योरी पेपर में कम से कम 33% अंक और प्रैक्टिकल परीक्षा में 40% अंक प्राप्त करने होंगे।