ब्रेकिंग न्यूज़

रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम

Bihar Bhumi: जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर, जल्द कर लें यह काम; इस दिन के बाद से नहीं जमा होगा स्वघोषणा पत्र

Bihar Bhumi : बिहार की नीतीश सरकार ने जमीन मालिकों के लिए स्वघोषणा पत्र जमा करने की अंतिम तिथि को 31 मार्च से आगे बढ़ाने का फैसला किया था। अब इसका लास्ट डेट...

15-Apr-2025 07:39 AM

By First Bihar

Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे का काम जारी है। इसको लेकर लोगों के मन में अभी भी कई सवाल हैं। जिसमें एक सवाल स्वघोषणा से भी जुड़ा हुआ सामने आ रहा है। ऐसे में अब आज हम आपके इस सवाल का जवाब लेकर आए हैं और इस खबर के जरिए बताएंगे कि स्वघोषणा को लेकर भूमि एवं राजस्व विभाग के तरफ से क्या अपडेट सामने आया है।


दरअसल, बिहार के जमीन मालिकों के लिए राहत भरी खबर 1 अप्रैल को आई थी जब राज्य सरकार ने स्वघोषणा पत्र (Self Declaration) जमा करने की आखिरी तारीख को 15 दिन और बढ़ाने का फैसला किया था। यानि जिसे जमा करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल यानी आज तक की थी। अभी खबर लिखें जाने तक इसको लेकर भूमि एवं राजस्व विभाग के तरफ से कोई नया अपडेट सामने नहीं आया है। लिहाजा यह कहा जा सकता है कि स्वघोषणा का लास्ट डेट आज तक का ही था।



जानकारी हो कि पहले यह तिथि 31 मार्च निर्धारित थी, लेकिन समय सीमा के भीतर बड़ी संख्या में जमीन मालिक इस प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाए थे। इस बात को ध्यान में रखते हुए नीतीश सरकार ने उन्हें एक और मौका दिया था।


मालूम हो कि भूमि सर्वेक्षण के काम में प्रक्रिया के तहत सभी जमीन मालिकों को अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी सरकार को उपलब्ध करानी होती है। इसके लिए प्रत्येक जमीन मालिक को एक स्वघोषणा पत्र (Self Declaration Form) भरना अनिवार्य है।


इस फॉर्म में जमीन के स्वामित्व, उसकी सीमाएं और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज किए जाते हैं, ताकि जमीन से जुड़ी सभी जानकारियां रिकॉर्ड में रहे. इसका उद्देश्य भूमि विवादों को कम करना और जमीन से जुड़ी जानकारी को डिजिटल रूप से सुरक्षित करना है।


आपको बताते चले कि, कई जिलों में इस प्रक्रिया की रफ्तार धीमी रहने के कारण सरकार ने समयसीमा बढ़ाकर अब 15 अप्रैल करने का फैसला किया. यह फैसला विशेष रूप से उन जिलों के लिए अहम है, जहां स्वघोषणा पत्र भरने का कार्य अपेक्षा के अनुसार नहीं हो सका था।