ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार

Bihar News: ये तो हद है! पटना में मृत बच्चे का 3 दिनों तक इलाज करते रहे डॉक्टर, बदबू आने पर जिंदा बताकर किया रेफर

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में मृत बताकर 3 दिनों तक बच्चे का इलाज डॉक्टर करते रहे। आरोप है कि शिकायत करने पर परिजनों से हाथापाई भी की गई है।

23-Mar-2025 08:56 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्ताल पर मरीज के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि अस्ताल के डॉक्टर उनके 10 महीने के मृत बच्चे का इलाज करते रहे और पैसे एंठते रहे। जब शव से बदबू आने लगी तो उन लोगों ने म़त बच्चे को दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया।


10 महीने के मृत बच्चे की मां अनिमा ने आरोप लगाया कि मेरे बच्चे की मौत के बाद भी उसे जिंदा बता कर पैसा लिया गया है। हद तो तब हो गयी, जब बच्चे के शव से बदबू आने लगी। इसके बाद उसे जिंदा बता कर दूसरी जगह ले जाने के लिए कहा गया। जब दूसरे अस्पताल में भर्ती कराने पहुंचे, तो वहां के डॉक्टरों ने कहा कि बच्चे की मौत 48 घंटे पहले ही हो चुकी है।


बच्चे की मां अनिमा ने बताया कि बुधवार को बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, तो उसे अस्ताल में भर्ती कराया गया। यहां आने के दो-तीन घंटे के बाद ही बच्चा मर चुका था, लेकिन तीन दिनों तक मरे हुए बच्चे का इलाज डॉक्टरों ने किया। परिजन डॉक्टरों पर लापरवाही करने का भी आरोप लगा रहे है। हालांकि, उन्होंने इसकी शिकायत करने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि अस्पताल हमसे माफी मांगे।


परिजनों ने आरोप लगाया कि जब वे लोग रेफर करने वाले डॉक्टरों से पूछने गये, तो हाथापाई करने लगे। यही नहीं, गलत आरोप लगा कर अपने स्टाफ से कह कर बाहर निकालने लगे। मृत बच्चे का परिवार दीघा के बाटा में रहता है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर मौके पहुंची और घंटों समझाने के बाद मामला शांत हुआ।