राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
21-Jan-2026 11:42 AM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के अररिया के नरपतगंज अंचल के फरही पंचायत में परिमार्जन के नाम पर रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी मो. इम्तियाज आलम को उपमुख्यमंत्री सह मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विजय कुमार सिन्हा के निर्देश पर जिला समाहर्ता, अररिया द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, उसकी सेवा से बर्खास्तगी की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने का भी स्पष्ट निर्देश दिया गया है।
आरोपी राजस्व कर्मचारी को निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार की शाम को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। आरोपी कर्मचारी ने नरपतगंज अंचल के रामघाट वार्ड संख्या 14 निवासी किसान कमलेश्वरी यादव से परिमार्जन के नाम पर पहले भी अवैध राशि की मांग की थी। राशि दिए जाने के बावजूद कार्य नहीं किया था। इसके बाद कर्मचारी द्वारा पुनः 20 हजार रुपये की मांग की गई।
पीड़ित किसान द्वारा पटना स्थित विशेष निगरानी इकाई में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद निगरानी विभाग ने कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया। मंगलवार की शाम जैसे ही फरही पंचायत की कचहरी में किसान ने 15 हजार रुपये कर्मचारी को सौंपे, पहले से तैनात निगरानी टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद आरोपी को पूछताछ हेतु पटना लाया गया।
इस पूरे मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा कि आम नागरिकों और किसानों के कार्य ससमय, पारदर्शी और बिना किसी अवैध लेन-देन के करना सभी कर्मियों की जिम्मेदारी है। दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उपमुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट संदेश दिया है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता भ्रष्टाचारमुक्त राजस्व प्रशासन है और इस दिशा में किसी भी स्तर पर लापरवाही या कदाचार को बख्शा नहीं जाएगा।