मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
19-Oct-2024 09:32 PM
By BADAL ROHAN
PATNA: पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के एनएच-30 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब महिन्द्रा शोरूम के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गयी। घटना उस वक्त हुई जब झारखंड नंबर गाड़ी (JH10BS/3839) में सवार 4 युवक पटना की ओर आ रहे थे।
अचानक लगी आग ने कुछ ही मिनटों में कार को अपनी चपेट में ले लिया लेकिन युवकों ने सूझ-बूझ दिखाते हुए समय रहते कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। जैसे ही इस घटना की सूचना मिली बाईपास थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। गनीमत थी कि इस हादसे में कार में सवार चारों युवक सुरक्षित बाहर निकल गये।किसी को कोई चोट नहीं आई। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही देर में कार धूं-धूकर जलकर राख में तब्दील हो गई। हालांकि इस हादसे में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन इस घटना ने यात्रियों को एक बड़ा झटका जरूर दिया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बड़ी घटना होते-होते बची।