मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
23-May-2020 08:14 AM
PATNA : पटना जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। दानापुर में आर्मी जवान की पत्नी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद न्यू मिथिला कॉलोनी के शांति नगर को सील कर दिया गया है।
दानापुर थाने की न्यू मिथिला कॉलोनी शांति नगर में आर्मी जवान की पत्नी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद शुक्रवार को शांति नगर की गली को सील कर दिया गया। सीओ महेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि एक महीने पहले सेना का जवान छुट्टी पर आया था। सेना जवान की गर्भवती पत्नी ने पिछले 20 मई को सैनिक की पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया था। सैनिक अस्पताल में जवान की पत्नी का कोरोना टेस्ट कराया गया तो वह पॉजिटिव पायी गयी। वहीं नवजात शिशु की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। सीओ ने बताया कि डीएम के निर्देश पर इलाके को सील किया जा रहा है।
इधर एनएमसीएच के शिशु गहन चिकित्सा ईकाई निक्कू में कोरोना संक्रमित मां और दो दिनों के नवजात को भर्ती किया गया। अस्पताल कर्मियों ने बताया कि नवजात के सैंपल कोआरएमआरआई भेजा गया था। दानापुर निवासी महिला कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद भर्ती की गयी थी।
बता दें कि राजधानी में शुक्रवार को आठ और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमित में एक धनरुआ बाकी अथमलगोला प्रखंड के फुलेलपुर म्योरा पंचायत के रहने वाले हैं। कोरोना पॉजिटिव सभी चार मई को सूरत से ट्रक पर सवार होकर पटना लौटे थे। जिसके बाद उन्हें क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। आज मिले मरीजों को मिलाकर जिले में कोरोना के कुल मामले 186 हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि अथमलगोला प्रखंड के फुलेलपुर म्योरा पंचायत व अन्य स्थानों पर रहने वाले करीब 60 लोग गुजरात के सूरत से ट्रक पर सवार होकर चार मई को पटना लौटे थे। इसके बाद पांच मई को उन्हें फौजदार सिंह प्लस टू विद्यालय में क्वारंटाइन किया गया था। स्वास्थ्य जांच में पहले आठ की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद प्रशासन ने सभी के सैंपल जांच के लिए भेज दिए थे। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में सूरत से लौटे लोगों में से सात और संक्रमित निकले। क्यों कि सभी सीधे क्वारंटाइन किए गए थे इस लिए वायरस की चेन नहीं बन पाई है।