ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / bihar / पटना-कोलकाता एक्सप्रेस वे समेत कई प्रोजेक्ट पर चर्चा, सीएम नीतीश कर रहे पथ...

पटना-कोलकाता एक्सप्रेस वे समेत कई प्रोजेक्ट पर चर्चा, सीएम नीतीश कर रहे पथ निर्माण विभाग की समीक्षा

04-Aug-2021 01:25 PM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार में नेशनल हाईवे समेत पथ निर्माण विभाग के अलग-अलग परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं. मुख्यमंत्री आवास संकल्प सभागार में नियमित समीक्षा बैठक कर रहे हैं. इसमें पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के साथ-साथ मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण और सरकार के अन्य बड़े अधिकारियों के साथ-साथ पथ निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद हैं.


मुख्यमंत्री का मकसद बिहार में पथ निर्माण विभाग की योजनाओं के साथ-साथ नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट की स्थिति को लेकर ताजा स्थिति जानने की है. साथ ही साथ भविष्य के प्रोजेक्ट को लेकर भी समीक्षा कर रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में पटना कोलकाता एक्सप्रेस वे को लेकर चर्चा कर रहे हैं. पटना से कोलकाता के बीच एक्सप्रेस वे बनने से ना केवल दूरी कम होगी बल्कि लोग इस लंबे सफर का आनंद फर्राटे के साथ ले पाएंगे.


इसके अलावे बिहार शरीफ से यूपी के लिए रोड प्रोजेक्ट पर भी चर्चा होने की उम्मीद है. सुल्तानगंज से देवघर के बीच नए प्रोजेक्ट को लेकर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जानकारी ले सकते हैं. सुल्तानगंज देवघर के बीच बनने वाली इस सड़क के किनारे 10 मीटर चौड़ा कांवरिया पथ भी बनाया जाएगा. इस ट्रैक पर कांवरियों के लिए हर तरह की सुविधा मुहैया होगी.


इतना ही नहीं बिदुपुर से नॉर्थ ईस्ट के लिए ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चा होने की उम्मीद है. इस प्रोजेक्ट के बनने से सीधे पटना से निकलते ही बिदुपुर होते हुए पूर्णिया पहुंचा जा सकेगा और पूर्णिया में नेशनल हाईवे के थ्रू नॉर्थईस्ट पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा. मुख्यमंत्री आज अपनी समीक्षा बैठक में किन-किन परियोजनाओं पर चर्चा करते हैं इसका इंतजार सबको है.