मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
24-Nov-2025 10:40 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के नाला रोड इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब सुलक्षणा पैलेस अपार्टमेंट की छत से एक लड़की कूद गयी। छत से कूदने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। अपार्टमेंट में रहने वाले किसी भी व्यक्ति ने मृतका की पहचान नहीं की। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की छानबीन शुरू की।
मृतका की पहचान करने में पुलिस लगी हुई है। घटनास्थल पर FSL की टीम को भी बुलाया गया। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में पुलिस जुटी हुई है। अपार्टमेंट की छत से कूदने वाली लड़की कौन है और कहा की रहने वाली है, यह सवाल अब लोग कर रहे हैं, लेकिन इस सवाल का जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है।
कदमकुआं थाने के दारोगा अर्जुन कुमार ने बताया कि घटना रात की लग रही है। रात में ही लड़की गिरी होगी पुलिस को सुबह 10 बजे इसकी सूचना मिली है। वही टाउन DSP राजेश रंजन ने बताया कि 15 साल की लड़की की लाश मिली है। शव को देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि लड़की अपार्टमेंट की छत से कूदी है, क्योंकि छत पर उसका चप्पल मिला है।
फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है, लोग शव को पहचाने में लगे हैं। वही पुलिस भी शव की शिनाख्त में लगी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।