ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / bihar / पटना HC के चीफ जस्टिस की सड़क मार्ग से ट्रैवल करने की हिम्मत...

पटना HC के चीफ जस्टिस की सड़क मार्ग से ट्रैवल करने की हिम्मत टूटी, गड्ढों से परेशान होकर गाड़ी छोड़ ट्रेन से की यात्रा

18-Dec-2019 08:17 AM

PATNA: आम तो आम अब खास भी बिहार की टूटी सड़कों से परेशान हो गये हैं. पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल सड़क की जर्जर हालत से इतने परेशान हो गये कि उनकी हिम्मत ही टूट गई और सड़क यात्रा छोड़कर उन्हें ट्रेन से सफर करनी पड़ी. पटना-गया सड़क की खस्ताहाल स्थिति के कारण गया गये चीफ जस्टिस को अपनी गाड़ी वहीं छोड़कर ट्रेन से वापस पटना लौटना पड़ा.


दरअसल एक प्रशासनिक दौरे पर पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल सोमवार को पटना से गया सड़क मार्ग से गये. इस रोड की जर्जर हालत और सड़क के गड्ढों से उन्हे काफी परेशानी हुई, जिसके कारण उन्हें अपनी गाड़ी गया ही छोड़कर वापस ट्रेन से पटना लौटना पड़ा. गया से लौटने के बाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने सड़क की जर्जर हालत पर अपना गुस्सा जाहिर किया. 


हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल ने कहा कि गया पहुंचने के बाद उनकी हिम्मत सड़क मार्ग से पटना लौटने की नहीं हुई, लिहाजा उन्हें ट्रेन से सफर करना पड़ा. CJI ने कहा कि पटना-गया की जर्जर हालत से संबंधित रिपोर्ट एनएचआई ने कोर्ट में पेश की है, वो इससे अवगत हैं और आगामी 20 दिसंबर को इस मामले पर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई भी होगी. इसके साथ ही पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने हाईकोर्ट के सीनियर वकीलों से सड़क मार्ग का मुआयना करके एक स्वतंत्र रिपोर्ट कोर्ट को सौंपने का भी आदेश दिया है.