मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
25-Nov-2025 07:44 PM
By First Bihar
PATNA: पटना में बैटरी कारोबारी से बाहूबली विधायक अनंत सिंह के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बच्चों की हत्या की धमकी देने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर पूरा मामला सुलझा लिया।
23 नवंबर को पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में बैटरी कारोबारी आशीष कुमार को एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बाहुबली विधायक अनंत सिंह का आदमी बताते हुए 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर कारोबारी के बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत तकनीकी जांच शुरू की। जांच में पता चला कि यह पूरा प्लान कारोबारी के ही ड्राइवर विक्की कुमार ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर बनाया था। पूछताछ में सामने आया कि जिस नंबर से रंगदारी की कॉल की गई थी, वह फोन औरंगाबाद के एक व्यक्ति से छीना गया था। पुलिस ने इस मामले में चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें एक फोन का इस्तेमाल रंगदारी कॉल के लिए किया गया था।
पटना पुलिस ने बताया कि मामला पूरी तरह टेक्निकल इनपुट के आधार पर सुलझाया गया है और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है। अनंत सिंह के नाम पर रंगदारी मांगने की यह साजिश आरोपी ड्राइवर और उसके साथियों की निकली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर केस का खुलासा कर दिया।
पटना से सूरज की रिपोर्ट