ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Bihar Road Accident : सड़क हादसे में बुझ गया घर का इकलौता चिराग, परिजनों में मातम का माहौल

Bihar Road Accident : पुलिस जिला बगहा अंतर्गत धनहा धाना क्षेत्र के धनहा व बासी मुख्य पथ में डीही चौक के समीप एक तेज रफ्तार बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली व बाइक सवार की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक चालक

12-Jan-2025 12:58 PM

By First Bihar

Bihar Road Accident : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता जो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पश्चिम चंपारण से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, पश्चिम चंपारण के पुलिस जिला बगहा अंतर्गत धनहा धाना क्षेत्र के धनहा व बासी मुख्य पथ में डीही चौक के समीप एक तेज रफ्तार बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली व बाइक सवार की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई है। जबकि बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


वहीं, इस घटना में मृत बाइक चालक की पहचान थाना क्षेत्र के दौनहा नवका टोला गांव निवासी राजेंद्र चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र महेश चौधरी के रूप में हुई है। महेश अपने 18 वर्षीय चचेरा भाई दीपू चौधरी के साथ नैनहां रेता में खेती-बाड़ी कर गेहूं का पटवन कर रात्री में करीब साढ़े सात बजे वापस बाइक से गांव आ रहे थे। डीही चौक के समीप तेज गति से आ रहे बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें महेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दीपू चौधरी बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच दीपू को निजी अस्पताल उत्तर प्रदेश जिला हॉस्पिटल भर्ती कराया गया जहां घायल का इलाज चल रहा है। 


इधर, इस पुरे मामले में को लेकर थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। वहीं पुलिस ने मौके से मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया। मामले की जांच पड़ताल कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल से परिजनों व ग्रामीणों द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ कर रखा गया था उसे जप्त कर लिया गया है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई करने में जुटी है।