सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
02-Jan-2025 06:46 PM
By First Bihar
Bihar Breaking News: बड़ी खबर बेतिया से आ रही है, जहां रेलवे ट्रैक पर बैठकर पबजी खेलने के दौरान तीन किशोर की ट्रेन से कटने से मौत हो गई है। जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। तीनों लड़के कान में एयरफोन लगा कर पब्जी गेम खेलने में मशगूल थे, तभी ट्रेन आ गई और यह हादसा हो गया।
दरअसल, जाता कि रेलवे ट्रैक पर बैठकर पबजी खेलने के दौरान तीन किशोर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई हैं। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनसा टोला के समीप रॉयल स्कूल के पास नरकटियागंज मुजफ्फरपुर रेलखंड की है। मृत किशोर की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रेलवे गुमटी मंशा टोला निवासी मोहम्मद अली का पुत्र फुरकान आलम, बारी टोला निवासी मोहम्मद टुनटुन का पुत्र समीर आलम एवं तीसरा हबीबुल्लाह अंसारी के रूप में पहचान हुई हैं।
घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई हैं। बताया जाता है कि डेमो पैसेंजर ट्रेन मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज जा रही थी। इस दौरान तीनों किशोर रेलवे ट्रैक पर बैठकर कान में एयरफोन लगा कर पबजी गेम खेल रहे थे। पबजी खेलने के दौरान तीनों किशोर को ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी और तीनों घटना के शिकार हो गए और मौत के मुंह में समा गए है।
घटनास्थल पर सदर एसडीपीओ वन विवेक दीप एवं रेलवे पुलिस पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। सभी परिजन अपने-अपने मृत बच्चें के शव को अपने साथ लेकर घर चले गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम हेतु शव को अपने कब्जे में नहीं लिया गया था।
रिपोर्ट- संतोष कुमार