ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

पुलिस हिरासत में एक शराबी की मौत, गुस्साएं ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव

21-Jan-2025 10:18 PM

By First Bihar

bettiah: इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से है जहां पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई है। मामला कंगली थाना का बताया जा रहा है। बता दें कि कल संध्या नेपाल से शराब का सेवन कर युवक आ रहा था तभी कंगली थाना की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर शराब पीने की पुष्टि की थी। 


तत्पश्चात एफआईआर दर्ज कर उसकी मेडिकल कराया गया। मृत युवक रमेश शर्मा (35) स्व बैद्यनाथ ठाकुर का पुत्र बताया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने थाना का घेराव कर दिया और न्याय की गुहार लगाने लगे। साथ ही दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। 


सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कंगली थाना पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। दरअसल कंगली पुलिस ने भेड़िहारी गांव चौक से शराब के नशे में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। सभी का मेडिकल जांच सिकटा अस्पताल में कराया गया। उसके बाद पुलिस सभी को थाना हाजत में बंद कर दिया। मंगलवार दिन 11 बजे के करीब मृतक की तबियत हाजत में खराब होने लगी। उसकी स्थिति देख पुलिस उसे इलाज के लिए सिकटा अस्पताल लाई। 


उसकी खराब स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर सुनते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। पुलिस एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद आवश्यक कार्रवाई के बाद करीब दो बजे पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया। 


डीएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण ठंड लगना हो सकता है। बावजूद इसके मृतक के शव का पोस्टमार्टम सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मजिस्ट्रेट की देखरेख में कराई जा रही है। थाना हाजत के सीसीटीवी फुटेज भी निकाल कर जांच कराई जा रही है। घटना की निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से लगी हुई है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट