बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
28-Jan-2026 03:10 PM
By First Bihar
DESK: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मंगुराहा वनप्रक्षेत्र के जंगलों से भटक कर निकला एक बाघ मानपुर थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव के पश्चिम सरेह स्थित गेहूं के खेत में मृत पाया गया। खेत में बाघ का शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
ग्रामीणों ने जब खेत में बाघ को देखा तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच-पड़ताल शुरू की। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि फसल की सुरक्षा के लिए किसान द्वारा लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से बाघ को करंट लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, इस संबंध में वन विभाग या प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बाघ की मौत को संदिग्ध परिस्थितियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
जांच के बाद मृत बाघ के शव को कब्जे में लेकर मंगुराहा वनप्रक्षेत्र कार्यालय ले जाया गया, जहां विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही बाघ की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। गौरतलब है कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से सटे गांवों में अक्सर जंगली जानवरों के भटक कर आबादी वाले इलाकों में पहुंचने की घटनाएं सामने आती रहती हैं।