सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
30-Aug-2025 12:09 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के रघिया जंगल से सटे डुमरी चेक नाका के पास एक दर्दनाक घटना घटी। डुमरी गांव निवासी जीतन महतो चारा लेने के लिए जंगल के पास गया था, तभी झाड़ियों से अचानक एक बाघ निकलकर उस पर हमला कर दिया। घटना रामनगर के रघिया वन क्षेत्र की है।
बाघ ने जीतन को अपने जबड़े में जकड़ लिया और उसके पेट को बुरी तरह फाड़ दिया। खून से लथपथ जीतन चीख भी नहीं पा रहा था, लेकिन किसी तरह उसने शोर मचाया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।
लोगों के हल्ला करने पर बाघ युवक को वहीं छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। वनकर्मियों की टीम ने तुरंत घायल जीतन को एंबुलेंस से रामनगर पीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेतिया के जीएमसीएच अस्पताल रेफर कर दिया गया।
डॉक्टरों के अनुसार उसके पेट में गंभीर चोटें हैं और फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना से स्थानीय लोगों में भय और दहशत का माहौल है। पीएचसी प्रभारी डॉ. दया शंकर आर्या ने पुष्टि की कि युवक के पेट में गहरे जख्म हैं और इलाज जारी है।