सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
15-Sep-2025 08:39 PM
By First Bihar
BETTIAH: लौरिया थाना क्षेत्र के व्यासपुर चौक स्थित भीआईपीएस विद्यालय से सोमवार को नर्सरी कक्षा के छह वर्षीय छात्र के अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इस घटना ने न केवल विद्यालय प्रबंधन, बल्कि पूरे क्षेत्र के अभिभावकों के बीच गहरी चिंता और दहशत पैदा कर दी है।
व्यासपुर निवासी अनुप कुमार श्रीवास्तव ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वे रोज की तरह सोमवार की सुबह करीब 7:30 बजे अपने पुत्र आर्यन को विद्यालय में छोड़कर घर लौट आए थे। रोजाना की तरह दोपहर 12 बजे वे बेटे को लेने विद्यालय पहुंचे, लेकिन वहां उनका पुत्र लापता मिला। कक्षा में केवल बच्चे का स्कूल बैग रखा हुआ था, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई।
पीड़ित ने बताया कि स्कूल के टीचर जब बच्चों को पढ़ा रहे थे तभी उनका मोबाइल बजा था। कॉल रिसिव कर वो बात करते-करते वो क्लासरूम से बाहर चले गये। तभी इसी दौरान किसी ने मौका पाकर मासूम को स्कूल से ही गायब कर दिया। परिजनों ने घटना का कारण स्कूल प्रबंधन की लापरवाही बताया है। सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण ही यह घटना हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के साथ स्थानीय लोगों की भीड़ विद्यालय परिसर में जुट गई। चारों ओर अफरा-तफरी और रोष का माहौल देखा गया। लोग इस बात को लेकर आक्रोशित दिखे कि विद्यालय प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के प्रति गंभीरता क्यों नहीं बरती।
सूचना मिलते ही लौरिया थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। अपहृत छात्र की सुरक्षित बरामदगी के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित कर हर संभावित स्थान पर छानबीन की जा रही है।
फिलहाल बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की जल्द पहचान कर कार्रवाई की जाएगी और बच्चे को सुरक्षित परिवार के सुपुर्द किया जाएगा। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।