सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
20-Apr-2025 07:05 PM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA: बगहा में पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी। पुलिस की टीम शराब तस्करों को पकड़ने गई हुई थी। तभी यह हादसा हो गया। जिसमें दो पुलिस कर्मी घायल हो गये हैं। घायलों में पुलिस वैन का ड्राइवर और एक पदाधिकारी घायल हो गये। जिन्हें आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों का इलाज किया गया। वही इस दौरान पुलिस कर्मियों ने शराब तस्कर को खदेड़कर दबोच लिया। उसके पास से 17 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है।
बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम शराब तस्कर का पीछा कर रही थी। तभी अनियंत्रित होकर पुलिस की वैन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गयी। गाड़ी के पलटने के बाद भी पुलिस कर्मियों ने हार नहीं मानी। उन्होंने बाइक से भाग रहे शराब तस्कर को खदेड़ कर किसी तरह हिरासत में लिया। उसके पास से शराब भी बरामद किया गया है.
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तस्कर की निशानदेही पर इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि शराब तस्कर बाइक पर शराब रखकर मालपुरवा से भैरोगंज की ओर जा रहा था। तभी इस बात की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी कि बाइक से शराब ले जाया जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब के साथ तस्कर को पकड़ा.
हालांकि इस दौरान पुलिस की वैन शराब तस्कर को पकड़ने के चक्कर में गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में दो पुलिस कर्मी घायल हो गये है। जिनका इलाज पास के अस्पताल में किया गया। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान हो गयी है। उसकी पहचान चौतरवा थाना क्षेत्र के धर्मकता गांव निवासी विकास कुमार यादव के रूप में हुई। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया है।