ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

फिलीपींस की महिला ने बिहारी बाबू को दिया अपना दिल, मोतिहारी आकर रचाई अनोखी शादी

फिलीपींस की रहने वाली चार्लीन का दिल बिहार के मोतिहारी के रहने वाले अमृत श्रीवास्तव पर आ गया. दोनों की मुलाकात दुबई में हुई थी. चार्लीन शादी के लिए 4 फरवरी को पूरी फैमिली के साथ फिलीपींस से मोतिहारी के चकिया ब्लॉक के चिंतामणपुर पहुंचीं

10-Feb-2025 09:18 AM

By First Bihar

फिलीपींस की चार्लीन (28)  भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर मोतिहारी के चिंतावनपुर निवासी उमेश श्रीवास्तव के पुत्र अमृत शरण के साथ सात फेरे लिये. शहर के एक होटल में हिंदू संस्कृति के अनुसार विवाह रचाया. उसके साथ उसके पिता मैगनोलिया, माता रोमेल, दादी इयूनाइस और अमेरिका के सेंट फ्रांसिस स्थान विलानवेरा से मोतिहारी पहुंचे थे. 


युवती के परिजनों को लड़के के बड़े भाई पंकज कुमार ने उन्हें गांधी संग्रहालय दिखाया. वहां चार्लीन के परिजनों ने बापू के स्मृति स्तंभ पर पुष्प अर्पित किया. कहा कि धन्य है चंपारण की यह मिट्टी जहां के लोगों ने चंपारण का नाम देश-दुनिया के इतिहास में दर्ज किया. लौटने के समय संग्रहालय के विनय कुमार को थैक्यू बोलकर खुशी का इजहार किया. संग्रहालय में गांधी जी का टेबल भी देखा.


दुबई के एक होटल में चिंतावनपुर के अमृत व फिलीपींस की चार्लीन एक साथ नौकरी करते है.  वहां भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर चार्लीन ने भारत में ही शादी करने की ठानी. लड़के के भाई पंकज ने बताया कि दोनों होटल मैनेजमेंट कर दुबई में कार्यरत हैं. यहां की संस्कृति की देन है कि मेरे भाई के साथ फिलीपींस की युवती ने राजी-खुशी शादी की है.