सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
11-Mar-2025 08:16 PM
By First Bihar
VIP MEETING: वाल्मीकि नगर आज दूसरे दिन मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि की पावन धरती वाल्मीकि नगर स्थित राष्ट्रीय उद्यान सभागार में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर वीआईपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने बैठक में भाग लेते हुए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया।
संजीव मिश्रा ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि वीआईपी पार्टी महागठबंधन के साथ मिलकर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी और लगभग 60 सीटों पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को गति देने, बूथ कमिटी को और अधिक सशक्त करने तथा जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की अपील की।उन्होंने कहा कि विकासशील इंसान पार्टी गरीब, वंचित और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। पार्टी का उद्धेश्य समाज के हर तबके को न्याय दिलाना और समग्र विकास की ओर अग्रसर होना है।
बैठक के दौरान पार्टी की आगामी रणनीति, चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। वीआईपी पार्टी प्रदेश में जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्षरत है और जनता की आवाज को सदन तक पहुँचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से आगे बढ़ रही है।