सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
05-Aug-2025 09:25 PM
By First Bihar
BIHAR: सेंट्रल बैंक से पैसे निकालने के बाद एक महिला बाहर में पैसे गिनने लगी। बैंक के बाहर खड़े बदमाशों की नजर जब महिला पर पड़ी तब झपट्टा मारकर 49 हजार कैश छीन लिया। पैसे लेकर दोनों बदमाश भागने लगे। दोनों को डायल 112 की टीम ने धर दबोचा और उसके पास से सारा पैसा बरामद किया गया और महिला को सुपुर्द किया गया।
पैसा बरामद होने के बाद महिला की जान में जान आई। वो निराश हो गयी थी उसे लगने लगा था कि अब पैसा वापस नहीं मिलेगा लेकिन पुलिस की तत्परता से महिला को उसका सारा पैसा वापस मिल गया। इसके लिए वो पुलिस कर्मियों को धन्यवाद दिया।
बताया जाता है कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की नरकटियागंज शाखा से पैसे निकालकर गिन रही महिला से झपट्टा मारकर रुपये छीनने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर ही धर दबोचा। उनके पास से महिला के छीने गए ₹49,000 की पूरी राशि बरामद कर ली गई है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को नरकटियागंज स्थित सेंट्रल बैंक में शिकारपुर थाना क्षेत्र के बरनिहार निवासी गीता देवी, पति पुनी लाल महतो, ₹49,000 की निकासी के बाद बैंक के भीतर ही रकम गिन रही थीं। तभी दो अज्ञात युवक अचानक आए और झपट्टा मारकर नकदी छीनकर भागने लगे।
पीड़िता ने तत्काल डायल 112 को कॉल कर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान समुद्दीन मियां और दाऊद मियां, दोनों पिता मनौवर मियां, साकिन भथाई थाना कसेया, जनपद कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में की गई है। गिरफ्तारी के बाद दोनों के पास से महिला से छीने गए पूरे ₹49,000 बरामद कर लिए गए। इस संबंध में पीड़िता के फर्दबयान के आधार पर शिकारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।