सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
26-Jun-2025 08:51 PM
By First Bihar
MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से शिक्षा के मंदिर में मारपीट का मामला सामने आया है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पीपरा खेम पंचायत स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय के नौवीं क्लास के छात्र आकाश कुमार को स्कूल कैंपस में दूसरे छात्र ने चाकू मार कर फरार हो गया। घायल छात्र का स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक विद्यालय के कुछ छात्रों ने स्कूल परिसर में छात्र आकाश को घायलावस्था में देखकर शिक्षकों को सूचना दी।
जिसके बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक रामनरेश महतो सहित सभी शिक्षक दौड़े-दौड़े वहां पहुंचे और घायल छात्रों को आनन-फानन में चकिया के एक निजी नर्सिंग होम ले गये। जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि बच्चा होश में आएगा तभी घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। इस बात की सूचना प्रभारी हेडमास्टर ने कल्याणपुर थाने में लिखित शिकायत दी।
घायल छात्र की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के दक्षिणी गवन्द्रा पंचायत के कोइरगंवा गांव के ब्रजेश साह के पुत्र नौवी कक्षा के छात्र आकाश कुमार के रूप में हुई है। इधर घटना के संबंध में कल्याणपुर थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। परिजन के तरफ से आवेदन आने दिये जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि शिक्षा के मंदिर में चाकूबाजी से बच्चों के बीच भय का माहौल देखने को मिल रहा है।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट