सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
14-Jun-2025 02:29 PM
By First Bihar
MOTIHARI: मोतिहारी के रक्सौल में कोरिया ओला डायवर्शन के पास एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें पुलिस और एक ठेला चालक के बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई। इस पूरी घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसने आम लोग और प्रशासन दोनों को झकझोर कर रख दिया है।
वायरल तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी ठेला चालक को थप्पड़ मार रहा है, जबकि जवाब में ठेला चालक भी पुलिसकर्मी पर हाथ उठा रहा है। यह दृश्य न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि पुलिस और आम जनता के बीच 'पीपुल फ्रेंडली' संबंध स्थापित करने की कोशिशें जमीन पर असरदार साबित नहीं हो रही हैं।
मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रभात लगातार अपने अधीनस्थों को नैतिकता, संवेदनशीलता और आमजन से अच्छे व्यवहार का पाठ पढ़ा रहे हैं। वह पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से यह शपथ दिलाते हैं कि वे जनता के साथ सम्मानपूर्वक और सहयोगी रवैया अपनाएं। लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट दिखाई दे रही है।
इस ताजा घटना ने पुलिस की कार्यशैली को एक बार फिर सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है। बताया जा रहा है कि घटना की शुरुआत उस समय हुई जब पुलिस ने ठेला चालक को डायवर्शन मार्ग से हटने के लिए कहा। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं पुलिस और जनता के बीच अविश्वास की खाई को और गहरा कर रही हैं। लोग अब खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं, खासकर जब कानून के रक्षक ही कानून को हाथ में लेते दिखाई देते हैं।
अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि मोतिहारी पुलिस इस घटना को कितनी गंभीरता से लेती है और दोषियों पर क्या कार्रवाई की जाती है। साथ ही, क्या प्रशासन ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाता है या नहीं, यह आने वाले समय में स्पष्ट हो पाएगा।