सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
26-Jun-2025 10:17 PM
By First Bihar
MOTIHARI: बिहार में जमीन के विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जबकि सरकार ने इतनी बड़ी तादाद में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बहाली की। विभाग में कर्मचारियों की कोई कमी नहीं है, इसके बावजूद जमीन विवाद का मामला आए दिन सामने आ रहा है। ताजा मामला पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से सामने आई है। जहां भू-माफिया का आतंक लगातार जारी है। भू-माफिया ने लाठी डंडे के साथ-साथ गोली भी चलाई है। एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मोतिहारी के पकड़ीदयाल थाना के थरबिटिया भगवानपुर की यह घटना है। जहां भूमि विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है और आधा दर्जन लोगों को लाठी डंडे और फरसा से हमला कर घायल कर दिया है। बताया जाता है कि भगवानपुर के बिंदेश्वरी सहनी,निधि कुमारी राम लखन सहनी को लाठी डंडे और धारदार हथियार से जमकर पिटाई की गयी है। वही अजय सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
गांव के ही प्रवीण सहनी,शिवराज सहनी ,कुलदेव सहनी ,नवल सहनी सहित दर्जनों भू-माफिया ने जमीन विवाद में एक की गोली मारकर हत्या कर दी और कई लोगों पर जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलाया जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक के पिता बिंदेश्वरी सहनी ने बताया कि वो अपनी जमीन में घर बना रहे थे,तभी गांव के ही भू-माफिया और अपराधी प्रवीण साहनी, शिवराज सहनी, कुलदेव सहनी, नवल साहनी अपने दर्जनों लोगों के साथ बिंदेश्वरी सहनी के पूरे परिवार के लोगों के साथ मारपीट करने लगे।
बेटे अजय सहनी ने जब इसका विरोध किया तो गोली मार कर हत्या कर दी गयी। वही मृतक के भाई राम लखन सहनी ने बताया कि जमीन कब्जा करने को लेकर गोली चली है। जिसमें मेरे भाई की मौत हो गई है और मुझे भी हाथ में गोली लगी है। जिसके कारण हमारे परिवार के आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट