सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
21-Jun-2025 10:14 PM
By First Bihar
ROHTAS: बिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी दिनेश कुमार राय को हाल ही में प्रमोशन देकर बिहार सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का सचिव नियुक्त किया है। प्रमोशन के बाद जब वो पहली बार अपने गृह जिला रोहतास के करगहर प्रखंड पहुंचे तो लोगों ने नेताओं के जैसा भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों और समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और रास्ते भर ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत करते हुए जुलूस निकाला।यह दावा किया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में 1000 से अधिक गाड़ियां शामिल थीं और हजारों की भीड़ मौजूद थी। जो लोगों को ध्यान अनवरत अपनी ओर खींच रहा था।
बता दें कि दिनेश कुमार राय इससे पहले पश्चिमी चंपारण में दो वर्षों तक जिला पदाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। अपने कर्मठ और जनहितकारी कार्यशैली के लिए वे हमेशा चर्चा में रहे हैं। इसके अलावा वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं और लंबे समय तक उनके आप्त सचिव भी रह चुके हैं।
जनता से मिला सम्मान, भावुक हुए दिनेश राय
अपने गृह प्रखंड करगहर में आयोजित स्वागत समारोह में दिनेश राय ने कहा करगहर से प्राप्त यह प्रेम, आशीर्वाद और समर्पण मुझे कृतज्ञता से भर देता है। मैंने जात-पात से ऊपर उठकर सेवा की है और आज यह जनसमूह बताता है कि वह सेवा व्यर्थ नहीं गई। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में “जात नहीं, जमात” की सोच ज़रूरी है और वे हमेशा इसी विचारधारा के साथ कार्य करते रहे हैं। दिनेश राय का स्वागत बेलवाइयां मोड़, दिनारा उच्च विद्यालय, कटियारा, कोचस, बलथरी जैसे कई स्थानों पर हुआ, जिससे यह स्पष्ट होता है कि लोगों में उनके प्रति गहरा सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव है।
राजनीतिक एंट्री की अटकलें तेज
आईएएस दिनेश राय के इस भव्य स्वागत के बाद यह चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि आने वाले समय में वो राजनीति में कदम रख सकते हैं। कई राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि उनका यह भव्य स्वागत और जनसमर्थन इशारा करता है कि वे विधानसभा चुनाव 2025 में किस्मत आजमा सकते हैं। जब पत्रकारों ने उनसे इस बाबत सवाल किया तो उन्होंने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहने लगे कि में अभी सरकारी सेवा में हूं और राज्य सरकार द्वारा सौंपे गए दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन कर रहा हूं। हालांकि, उन्होंने यह संकेत भी दिया कि भविष्य में मुख्यमंत्री द्वारा जो भी दायित्व दिया जाएगा, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने पहले भी आईएएस अधिकारियों को राजनीति में लाकर चुनाव लड़वाया है, जैसे कि आरसीपी सिंह और चंचल कुमार जैसे नाम सामने हैं। इसलिए राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा और भी तेज हो गई है कि दिनेश राय भी वीआरएस लेकर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।