ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Bihar News: वाल्मीकिनगर के जंगल में लगी आग, करीब 6 एकड़ जंगल जलकर राख; रिहायशी इलाकों का रूख कर रहे वन्यजीव

03-Apr-2025 01:34 PM

By First Bihar

Bihar News:  वाल्मीकिनगर के जंगल में लगी भीषण आग के कारण वन्यजीव अब रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रहे हैं। बुधवार को वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) के प्रमंडल-2 में त्रिवेणी कैनाल के किनारे जंगल में भीषण आग लग गई थी। 


यह आग इतनी भयंकर थी कि घंटों की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने उसे बुझाया, लेकिन तब तक करीब 6 एकड़ सदाबहार जंगल जलकर राख हो चुका था। आग की सूचना मिलते ही रेंजर श्रीनिवासन नवीन के नेतृत्व में वन कर्मियों और फायर वॉचरों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।


आग के कारण जंगल के वन्यजीव अब सुरक्षित स्थानों की तलाश में रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रहे हैं। बुधवार रात हवाई अड्डा चौक स्थित महेश शाह के घर में एक विशालकाय कोबरा सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। जैसे ही घरवालों की नजर सीढ़ी पर बैठे कोबरा पर पड़ी, वे डर गए और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। 


कुछ ही देर में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और विशेष उपकरणों की मदद से सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। हालांकि, यह संदेह है कि आग गर्मी, मानवीय लापरवाही, या जंगल में फेंकी गई जलती चीजों के कारण लगी हो सकती है।