ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

तोहसे नीक बा बंगाल वाला पनिया..ऑन ड्यूटी वर्दी पहने महिला दारोगा ने भोजपुरी के फूहड़ गानों पर बनाया Reels, वीडियो वायरल

पुलिस मुख्यालय ने ड्यूटी के दौरान स्मार्ट फोन रखने पर भी पाबंदी लगा रखी है लेकिन कुछ पुलिस कर्मी पुलिस मुख्यालय के आदेश की अवहेलना करते साफ नजर आते हैं। ऑन ड्यूटी वर्दी पहनकर रील्स बनाते हैं। ऐसा लगता है इन्हें मुख्यालय के आदेश से कोई मतलब नहीं है।

28-Feb-2025 03:49 PM

By First Bihar

BETTIAH: बिहार पुलिस मुख्यालय की सख्ती के बावजूद पुलिस कर्मी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ड्यूटी के वक्त स्मार्ट फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं और रिल्स बना रहे हैं। ताजा मामला पश्चिम चंपारण के बेतिया जिले का जहां की महिला दारोगा का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस की वर्दी में भोजपुरी के फूहर गानों पर रिल्स बना रही दारोगा बेतिया की है। 


जो पुलिस की वर्दी पहनकर ड्यूटी के दौरान और पुलिस वैन के अंदर और बाहर भोजपुरी के गंदे गानों पर रील बनाती नजर आई। यही नहीं हाथ में पिस्टल लहराकर भी उसने रील बनाया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं और अब तरह-तरह की चर्चा लोग कर रहे हैं। बता दें कि पुलिस मुख्यालय ने ड्यूटी के दौरान स्मार्ट फोन रखने पर भी पाबंदी लगा रखी है लेकिन कुछ पुलिस कर्मी पुलिस मुख्यालय के आदेश की अवहेलना करते साफ नजर आते हैं। ऑन ड्यूटी वर्दी पहने रील्स बनाते हैं। ऐसा लगता है इनमें पुलिस मुख्यालय के आदेश से कोई मतलब नहीं है।


चंपारण की धरती से अभद्र भोजपुरी गानों पर रिल्स बनाते सब इंस्पेक्टर वायरल हो गई। थाने की गाड़ी और वर्दी में उसने भोजपुरी के ऐसे गानों पर रिल्स बनाया जिसे कोई भी सुनना और देखना पसंद नहीं करेगा। भोजपुरी के फूहड़ गानों पर महिला दारोगा एक नहीं बल्कि कई रिल्स को बनाया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या इस महिला दारोगा को बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश से कोई मतलब नहीं है। 


पुलिस मुख्यालय की सख्ती के बाद भी वो भोजपुरी की फूहर गानों पर अपना रिल्स बना रही है। पुलिस वर्दी, पुलिस वैन और पुलिस की पिस्टल तक का इस्तेमाल वो रिल्स बनाने में कर रही है। वायरल यह वीडियो पश्चिमी चंपारण के बेतिया का है जहां किसी थाने में पदस्थापित एक महिला सब इंस्पेक्टर ने तो सारी हद पार कर दी। भोजपुरी के फूहर गाने पर अपने थाने की गाड़ी के पास फूल वर्दी में रिल्स बनाकर वायरल हो गई। इस तरह के अभद्रता वाली भोजपुरी फिल्म के गाने पर रिलीज वायरल होने के बाद अब सोशल मीडिया पर तरह-तरह के सवाल लोग उठा रहे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस महिला दारोगा पर क्या कार्रवाई हो पाती है। 

मुजफ्फरपुर से मनोज कुमार की रिपोर्ट...