सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
19-Mar-2025 03:19 PM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA: सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने बगहा रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया, जहां उन्होंने स्टेशन की साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई कमियां सामने आईं, जिनके सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
इस दौरान यात्री शेड, स्वच्छ पेयजल, बैठने की सुविधा, कैंटीन की व्यवस्था और शौचालयों की स्थिति की जांच की गई। साथ ही, स्टेशन की पंखों की स्थिति और पार्किंग सुविधा को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाने की योजना बनाई गई। अनन्या स्मृति ने बगहा स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत विकसित किए जाने की जानकारी दी, जिससे भविष्य में यात्री सुविधाओं में सुधार और ट्रैफिक बढ़ने की उम्मीद जताई गई।
इस दौरान यात्री शेड, स्वच्छ पेयजल, बैठने की सुविधा, कैंटीन की व्यवस्था और शौचालयों की स्थिति की जांच की गई। साफ-सफाई में कमी मिलने पर संबंधित विभाग को इसे तुरंत सुधारने के निर्देश दिए गए। कैंटीन में भी कई खामियां पाई गईं, जिन्हें दुरुस्त करने के लिए आदेश जारी किए गए।
स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए पंखों की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया और खराब पंखों को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, पार्किंग सुविधा को बेहतर बनाने के लिए ऑक्शन प्रक्रिया की योजना पर भी चर्चा की गई। सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने बताया कि बगहा स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। इस योजना के तहत स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि रेलवे रेवेन्यू और यात्री ट्रैफिक में वृद्धि की उम्मीद कर रहा है, खासकर नरकटियागंज सेक्शन के दोहरीकरण के बाद। इसके चलते भविष्य में अधिक मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की संभावना है। इसके साथ ही उन्होंने प्लेटफार्म नंबर तू कभी निरीक्षण किया जिसमें यात्री सीट का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टीआई मुहम्मद कलीम, डीसीआई आशीष हेसदा, आरपीएफ इंस्पेक्टर चंदन कुमार, इंद्रजीत सिंह, स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार पांडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
