ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Crime in Bihar: इंसानियत हुई शर्मसार ! 2 महीने बाद मिला 5 साल की बच्ची का कंकाल; अब SP ने लिया SHO पर एक्शन

Crime in Bihar : युवक की निशानदेही पर घर के बगल में स्थित तालाब से बच्ची का कंकाल बरामद किया गया. मामले में लापरवाही बरतने थानाध्यक्ष

19-Jan-2025 10:28 AM

By First Bihar

Crime in Bihar : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आ रहा है। जहां घर से लापता बच्ची का अब कंकाल मिला है। आशंका जताई जा रही है कि दुराचार के बाद बच्ची की हत्या कर दी गई है। जिले के मनुआपुल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पांच वर्षीय लापता बच्ची का कंकाल उसके घर के ही पास तालाब से बरामद हुआ।


एसपी डॉ. शौर्य सुमन खुद घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉयड टीम को बुलाया गया। इस मामले में उसी गांव के राजू महतो को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस बच्ची के चाचा से भी पूछताछ कर रही है। बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस का कहना है कि बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। 


घटना बीते वर्ष 15 नवंबर की बताई जा रही है। बच्ची घर से मेला देखने निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। इस मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी ने मनुआपुल थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। कानून हाथ में लेनेवाले किसी भी दोषी को बख्सा नहीं जाएगा। 


बच्ची की मां ने बताया कि बीते वर्ष 15 नवंबर की शाम घर के समीप लगा मेला देखने के लिए अन्य बच्चियों के साथ मेरी बेटी भी गई। उसके बाद वह घर नहीं लौटी. इसकी शिकायर मनुआपुल थाने में भी की गई। तब पुलिस ने राजू महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पुलिस का दावा है कि तब बच्ची के परिजनों ने ही उसे निर्दोष बताकर मुक्त करा लिया था। जांच के दौरान पुलिस को राजू महतो पर फिर से शक हुआ। इसके बाद उसे बीते शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। कड़ाई से पूछताछ में वह टूट गया।