ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

बगहा में खाद की किल्लत से नाराज़ किसानों ने NH-727 पर किया चक्का जाम, प्रशासन से मांगा समस्या का समाधान

बगहा में खाद की भारी किल्लत से नाराज़ किसानों ने मंगलवार को NH-727 जाम कर दिया। रोपनी के समय खाद नहीं मिलने से नाराज़ किसानों ने कहा- "जब खाद नहीं, तो सड़क क्यों खुले?" घंटों तक फंसी रही एंबुलेंस और स्कूल वैन।

22-Jul-2025 10:40 PM

By DEEPAK RAJ

BAGAHA: बगहा में इन दिनों खाद की किल्लत ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। रोपनी का समय सिर पर है और ऐसे में खाद न मिलने से नाराज किसानों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। किसानों ने यूपी-बिहार को जोड़ने वाली एनएच 727 पर पठखौली के पास सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया।


प्रदर्शनकारी किसान सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। जाम के कारण स्कूल वैन, एंबुलेंस और दर्जनों वाहन घंटों तक फंसे रहे। किसानों का कहना है कि बार-बार डीलरों और अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद खाद की आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में वे क्या करें। "जब खाद नहीं, तो सड़क क्यों खुले..


सड़क जाम कर रहे एक किसान ने कहा, धान की रोपनी के लिए यह समय बेहद अहम है। खाद नहीं मिलेगा तो फसल बर्बाद हो जाएगी। ऐसे में चुप बैठने का सवाल ही नहीं उठता। हालात बिगड़ते देख स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम को हटवाया जा सका। प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही खाद की सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी। लेकिन किसानों का कहना है कि हर साल यही आश्वासन मिलता है, समाधान नहीं। बगहा जैसे कृषि-प्रधान इलाके में हर सीजन में खाद को लेकर संकट खड़ा हो जाता है। लेकिन इसके स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस नीति नहीं बनी है।