सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
06-Aug-2025 02:05 PM
By First Bihar
Bihar News: पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र स्थित परसा दुमरिया गांव में महावीरी अखाड़ा जुलूस से पहले तनाव का महौल फैल गया। घटना उस वक्त की है, जब चौगा (साज-सज्जित वाहन) लाने के दौरान उपद्रवियों ने अचानक पथराव कर दिया। इस हमले में करीब 12 ग्रामीण घायल हो गए, जिनमें कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, घटना 5 अगस्त 2025 की शाम करीब 7 बजे की है, जब सुगौली से चौगा लगा वाहन परसा दुमरिया गांव लाया जा रहा था। वाहन जैसे ही गांव के पास पहुंचा, कुछ उपद्रवियों ने उस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। यह घटना अचानक हुई, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही बेतिया पुलिस ने तुरंत मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया। पश्चिम चंपारण एसपी के निर्देश पर परसा दुमरिया गांव में सदर-1 के पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक, मझौलिया थाना प्रभारी एवं अन्य बलों की टीम भेजी गई। घायलों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, हालांकि कुछ लोगों को आगे इलाज के लिए रेफर भी किया गया है।
घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि इस पथराव कांड में शामिल उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटनास्थल पर शांति बनी हुई है, और पुलिस गांव में कैंप कर रही है ताकि कोई दोबारा माहौल खराब न कर सके। बेतिया पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।
सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है ताकि कोई भ्रामक सूचना न फैले। पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया से हालात पर जल्द काबू पा लिया गया है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन का सहयोग करते हुए स्थिति को शांत रखने में भूमिका निभाई है।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट