सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
06-Jan-2026 02:21 PM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी के खिलाफ गंभीर आरोप लगे. जिला परिवहन पदाधिकारी की कुर्सी पर रहने के दौरान उक्त अधिकारी पर अवैध वसूली कराने के आरोप लगे थे. जिलाधिकारी ने डीटीओ के खिलाफ सरकार से शिकायत की. इसके बाद अब विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है. हालांकि डीटीओ अब सेवानिवृत हो चुके हैं.
बाहरी व्यक्ति से अवैध वसूली कराने थे डीटीओ ?
मामला पश्चिम चंपारण से जुड़ा है. पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी ने तत्कालीन जिला परिवहन पदाधिकारी किशोर कुमार के खिलाफ 20 जून 2025 को आरोप पत्र गठित कर सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा था. डीएम की रिपोर्ट में डीटीओ किशोर कुमार पर आरोप थे कि वे निजी व्यक्ति के माध्यम से अवैध वसूली कराते हैं. अनाधिकृत रूप से मुख्यालय से बाहर रहते हैं. वरीय अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करते हैं.
तिरहुत कमिश्नर को बनाया गया संचालन पदाधिकारी
जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर सामान्य प्रशासन विभाग ने आरोप पत्र गठित किया और आरोपी डीटीओ से 30 जुलाई को बचाव अभिकथन की मांग की. डीटीओ किशोर कुमार ने जो जवाब दिया, उससे विभाग संतुष्ट नहीं हुआ. इसके बाद किशोर कुमार के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही संचालित करने का निर्णय लिया गया है. तिरहुत प्रमंडल के कमिश्नर को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने आरोपी तत्कालीन डीटीओ जो वर्तमान में सेवानिवृत हो चुके हैं, उनसे कहा गया है कि आप संचालन पदाधिकारी के समक्ष अपनी बात रखें.