सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
30-Jan-2025 05:53 PM
By Viveka Nand
Bihar Transport News: परिवहन विभाग में कुछ ऐसे अधिकारी हैं जो बदनाम हैं, जिन्हें नियम-कानून से मतलब नहीं. एक मात्र मकसद अवैध धंधा करना है. आज बेतिया के मोटरयान निरीक्षक की पोल खुली है. खुद जिलाधिकारी ने छापेमारी कर मोटरयान निरीक्षक(mvi) को बेनकाब किया है. जिलाधिकारी ने कहा है कि परिवहन विभाग के अधिकारी का मोबाईल जब्त किया गया है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.
मोटरयान निरीक्षक दलालों से करा रहे गाड़ी की चेकिंग..सरकारी मोबाईल जब्त
बड़ी खबर बेतिया से है जहां डीएम दिनेश कुमार राय ने जिले के परिवहन विभाग में चल रहे दलाली का पर्दाफाश किया है. साथ ही दो दलालों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलाल मोटरयान निरीक्षक (MVI) अनूप कुमार सिंह की जगह पर खुद ही गाड़ियों का सत्यापन कर रहे थे. मोटरयान निरीक्षक अनूप कुमार सिंह ड्यूटी से गायब थे.
मोबाईल की जांच से पूरे मामले से उठेगा पर्दा
बेतिया जिलाधिकारी की रेड में मौके से एक गाड़ी को भी जब्त किया गया है. एक सरकारी मोबाइल जो एमवीआई का है, समेत चार मोबाइल जब्त किए गए हैं. जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई चल रही है। गिरफ्तार किए गए दोनों दलालों को मुफस्सिल थाना की पुलिस को सौंप दिया गया है। गिरफ्तार दलालों में एक राजू कुमार सिंह और दूसरा राजीव कुमार है. जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने कहा कि पूरे मामले में सरकारी सेवक के खिलाफ भी कार्रवाई होगी. मोबाईल जब्त किया गया है, इस आधार पर आगे का एक्शन होगा.