सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
10-Feb-2025 12:47 PM
By Viveka Nand
Bihar Transport: बिहार परिवहन में भ्रष्टाचार की सीमा नये नये मुकाम हासिल कर रही है. अधिकारी इतने भ्रष्ट हो चुके हैं कि वो अब अपने सरकारी काम करने के लिए भाड़े के आदमी रख रहे हैं. दलालों को रखकर जमकर उगाही जा रही है. इसके बाद भी परिवहन विभाग चुप है. 30 जनवरी को बेतिया के जिलाधिकारी ने मोटरयान निरीक्षक के खेल का खुलासा किया. जांच में पाया गया है कि बेतिया के मोटरयान निरीक्षक गाड़ियों की फिटनेस जांच का काम भाड़े पर आदमी रखकर कराते हैं. एमवीआई अपना सरकारी मोबाइल तक भाड़े के आदमियों के जिम्मे सौंप रखा है. पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने जब छापेमारी की तो इस खेल का खुलासा हुआ. बेतिया के जिला परिवहन पदाधिकारी ने बजाप्ता थाने में मुकदमा दर्ज कराया,जिसमें मोटरयान निरीक्षक अनूप कुमार सिंह को आरोपी बनाया गया है. हालांकि इतने बड़े खेल का खुलासा होने के बाद भी आरोपी एमवीआई अनूप कुमार सिंह के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.
बेतिया डीटीओ ने एमवीआई अनूप पर दर्ज कराया है केस
पश्चिम चंपारण( बेतिया) के जिला परिवहन पदाधिकारी अरुण प्रकाश ने 30 जनवरी को मुफस्सिल थाने में जो प्राथमिक की दर्ज कराई है, उसमें मोटरयान निरीक्षक की पूरी पोल-पट्टी खुल गई है. डीटीओ की तरफ से दर्ज कराए गए केस में कहा गया है कि उन्हें विभिन्न माध्यमों से फिटनेस जांच के लिए अवैध रुपया वसूलने की शिकायत मिल रही थी. इस आलोक में 30 जनवरी 3:30 बजे बेतिया के आईटीआई फील्ड का निरीक्षण किया. जिसमें गाड़ियों का फिटनेस, ट्रांसफर व अन्य कार्यों के लिए 9 लोग उपस्थित थे. फील्ड में संतोष कुमार दास, मोटर या निरीक्षक बेतिया उपस्थित थे.इनके द्वारा वाहनों के ट्रांसफर के लिए नियमित जांच की जा रही थी. फील्ड में डीटीओ कार्यालय के डाटा एंट्री ऑपरेटर हैदर अंसारी मिले. उनसे पूछताछ की गई तो बताया की मोटर यान निरीक्षक अनूप कुमार सिंह के साथ वाहनों के फिटनेस जांच के लिए फोटो खींचने आए हैं. जांच के दौरान फिटनेस जांच के लिए प्राधिकृत मोटर यान निरीक्षक (mvi) अनूप कुमार सिंह अनुपस्थित पाए गए. उनको देखते ही 5-6 की संख्या में लोग कागज लेकर भागने लगे. दो व्यक्तियों को पीछा करके पकड़ा गया. जिसमें एक राजीव कुमार और दूसरे राजू सिंह था. अन्य लोग संभतः पैसा और कागज लेकर भागे हैं. पकड़े गए लोगों के पास से परिवहन विभाग से संबंधित विभिन्न प्रकार के कागजात, राजीव कुमार के पास से चार मोबाइल मिला है .गाड़ियों को भी जब्त किया गया.
डीटीओ- दूसरे एमवीआई ने ही खोली पोल..आरोपी मोटरय़ान निरीक्षक पर कब होगा एक्शन ?
बेतिया डीटीओ ने थाने में दिए आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि फील्ड में मौजूद दूसरे मोटर यान निरीक्षक संतोष कुमार दास एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर हैदर अंसारी ने पकड़े गए दोनों दलालों को अनूप कुमार सिंह, मोटर यान निरीक्षक के साथ बराबर देखे जाने की पुष्टि की है. जिला परिवहन पदाधिकारी अरुण प्रकाश ने जो केस दर्ज कराया है, उसमें कहा है कि पकड़े गए दोनों शख्स की गाड़ी से परिवहन विभाग के कागजात पाया जाना संदेहास्पद है. स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि अवैध राशि की उगाही में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है. फिटनेस जांच के लिए प्राधिकृत अनूप कुमार सिंह मोटर यान निरीक्षक जांच स्थल से अनुपस्थित रहे, यह गंभीर मामला है.