सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
16-Mar-2025 02:25 PM
By First Bihar
BIHAR POLITICS: बीजेपी विधायक विनय बिहारी अक्सर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर एक वीडियो वायरल हो गया। जिसमें बिहार के विधायकों के बारे में अपशब्दों का प्रयोग कर फिर चर्चा में बन गये। होली में उनका यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है जो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो यह कहते दिख रहे हैं कि नीतीश जी के राज में विधायक हिजड़ा हो गईल। विनय बिहारी के इस विवादित बयान से यह लग रहा है कि कही ना कही वो नीतीश कुमार के कामकाज से खुश नहीं है। यही कारण है कि अपने ही सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।
दरअसल पश्चिम चंपारण के लौरिया में होली मिलन समारोह के दौरान बिहार के पूर्व मंत्री और लौरिया के बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के राज में विधायक लोग हिजड़ा हो गये। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता लेकिन यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें लौरिया के भाजपा विधायक यह कहते दिख रहे हैं वो केवल एक विधायक नहीं, बल्कि हिजड़ा आदमी भी हैं। नीतीश के राज में बिहार के विधायक हिजड़ा हो गये हैं।
फिर वो भोजपुरी में कहने लगे कि पद, पक्षी और क्षेत्र पिंजड़ा हो गईल, नीतीश जी के राज में विधायक लोग हिजड़ा हो गईल। विधायक की यह बातें सुन वहां मौजूद लोग भी दंग रह गये। अब बीजेपी विधायक विनय बिहारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोग इस वीडियो को पुराना वीडियो बता रहे हैं। लेकिन अभी बिहार में एनडीए की सरकार है। बीजेपी और जेडीयू मिलकर सरकार चला रही है। इसके बावजूद बीजेपी के विधायक इस तरह की बातें करते दिख रहे हैं। मंच से लोगों के बीच भाजपा विधायक के ऐसा कहने से सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं। लोग सवाल कर रहे हैं कि लौरिया का विधायक बनकर विनय बिहारी खूश नहीं हैं क्या? क्योंकि अपने ही सरकार के संबंध में वो इस तरह की बातें मंच से सार्वजनिक तौर पर कर रहे हैं।