सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
12-Mar-2025 11:58 AM
By First Bihar
Bihar news: पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व (VTR) के पास एक विशाल अजगर मिला है। दरअसल बगहा में एक अजगर मुख्य सड़क पर लेटा हुआ पाया गया।अजगर को देखते ही हड़कंप मच गया है। घटना वाल्मीकि बिहार आवासीय परिसर के सामने हुई, जहां सुबह टहलने निकले लोगों और पर्यटकों ने सड़क पर सोए अजगर को देखा। अजगर के सड़क पर होने के कारण कुछ समय के लिए आवाजाही स्थगित रही। लोगों में भय का माहौल था और लोग दूर खड़े होकर उसे देखने लगे।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार अजगर काफी बड़ा और भारी-भरकम था। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और सभी ने अपने-अपने मोबाइल फोन से अजगर की तस्वीरें और वीडियो बनानी शुरू कर दीं। स्थानीय लोगों के अनुसार यह अनुमान लगाया गया कि अजगर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल से भटककर मुख्य सड़क पर आ गया था। वहां कुछ देर तक वह निष्क्रिय पड़ा रहा, जिससे राहगीरों और पर्यटकों में दहशत का माहौल बन गया। कुछ लोग डर के मारे दूर खड़े रहे, वहीं कुछ पर्यटक इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे वीडियो बना रहे थे।
करीब आधे घंटे तक सड़क पर लेटे रहने के बाद अजगर धीरे-धीरे सड़क छोड़कर वापस जंगल की ओर चला गया। इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई पर्यटक व स्थानीय लोगों ने अजगर के जाने के बाद रहत की सांसें ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से जंगल से भटककर जानवरों का रिहायशी इलाकों में आना बढ़ गया है। वहीं वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में तेंदुआ, भालू और अजगर के संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी कारण से आए दिन आस-पास के इलाकों में दिखाई दे रहे हैं। जिसे देखकर पर्यटक काफी रोमांचित होते हैं।