सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
09-Mar-2025 01:22 PM
By First Bihar
Bihar News : चनपटिया बीजेपी विधायक उमाकांत सिंह के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन कुमार बाग के खेल मैदान में किया गया. इस होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था. जिसमें कई कलाकार शामिल हुए. साथ ही इस मौके पर बार बालाओं ने भी ठुमके लगाए. जिसने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया.
इस दौरान माहौल तो तब बन गया जब कलाकार मुन्नीलाल परदेसी गीत गा रहे थे और अचानक तभी बीच में ही विधायक उमाकांत सिंह ने मंच पर चढ़कर उनसे माइक छीन ली और खुद होली के गीत गाने लगे. “होली खेले कौशल्या के लाल” गीत गाकर उन्होंने वहां मौजूद सभी लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया.
विधायक जी के गीत को सुनकर तमाम कार्यकर्त्ता व उपस्थित लोग खुशी से झूमने एवं नाचने लगे. बताते चलें कि इस दौरान विधायक उमाकांत सिंह ने समारोह में मौजूद सभी लोगों को अबीर-गुलाल लगाया और होली की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं.
इस रंगबिरंगे त्यौहार के नजदीक आते ही प्रदेश भर के अलग-अलग नेताओं की ओर से ऐसे मिलन समारोह अब आयोजित करवाए जा रहे हैं. जिसकी शुरुआत 2 दिन पहले ही हो चुकी है. आने वाले समय में इस तरह के और भी दृश्य प्रदेश समेत पूरे देश भर से देखने को मिलेंगे.