सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
17-Nov-2025 09:41 AM
By First Bihar
Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया-बेतिया मुख्य मार्ग NH-227 पर बिशुनपुरवा गांव के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। नरकटियागंज के धूमनगर से लौरिया जा रही बारात के बारातियों को तेज रफ्तार एक कार ने रौंद दिया। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दर्जनभर घायल हो गए हैं। इसके बाद कार चालक फरार हो गया है, गुस्साए ग्रामीणों ने कार तोड़ दी है। जबकि पुलिस राहत कार्य में जुटी है।
घटना तब घटी जब बारात लड़की के घर पहुंचने ही वाली थी। सड़क किनारे खड़े बाराती खुशी से बातें कर रहे थे। तभी बेतिया की ओर से आ रही बेकाबू कार अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार 100 किमी/घंटे से भी ज्यादा थी। अंधेरे और सड़क की खराब स्थिति ने हादसे को और भयावह बना दिया।
मृतकों में दिनेश कुशवाहा (40), राजेश महतो (35) और दिनेश कुशवाहा (35) शामिल हैं। बाकी मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। घायलों में विकास कुमार, राजेश सहनी, अखलेश कुमार पाठक, रवि रंजन कुमार, राजेश कुमार, सुनील शाह, पूनम देवी, मुन्ना कुमार, रिशु कुमार आदि हैं। इनमें से कुछ धूमनगर के तो कुछ लौरिया के निवासी हैं।
इस घटना के बाद घायलों को लौरिया CHC ले जाया गया। जहाँ इलाज में देरी के आरोप पर परिजनों ने हंगामा भी किया। जिसके बाद डॉक्टर छिप गए और परिसर में अफरा-तफरी मच गई। नाजुक हालत वाले 4 घायलों को बेतिया GMCH रेफर किया गया। वहां इलाज जारी है। डायल 112 और स्थानीय पुलिस ने बचाव कार्य किया है।
सूचना मिलते ही बेतिया एसपी और लौरिया थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। कार जब्त कर ली गई है और चालक की तलाश में छापेमारी चल रही है। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही मुख्य वजह बताई जा रही है। ग्रामीणों ने NH-227 पर स्पीड ब्रेकर और लाइटिंग की मांग की है। इस हादसे से शादी का उत्साह मातम में बदल गया है। मृतकों के परिवार सदमे में हैं। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट: संतोष