ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Bihar News: बिहार में यहां एक ही घर से निकले 60 किंग कोबरा, परिवार ने त्यागा मकान; गाँव वालों ने बदला रास्ता

Bihar News: बिहार के विनोद यादव के घर से 60 से अधिक कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया है। फर्श के नीचे सांपों ने बना रखा था अपना अड्डा। परिवार घर छोड़ने को हुआ मजबूर।

25-Jul-2025 03:06 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में चौतरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में एक हैरान करने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। यहाँ विनोद यादव के घर से तीन दिनों में 60 से अधिक कोबरा सांप निकलने के बाद ग्रामीणों में दहशत प्रवेश कर गया है और वे सभी बुरी तरह से डरे हुए है। यह घर गांव के अंतिम छोर पर खेतों से सटा हुआ है और अब इसे इलाके में 'सांपों का घर' कहा जा रहा है।


विनोद यादव ने इस बारे में बताया है कि कुछ दिनों से उनके घर में रात के समय सरसराहट की आवाजें सुनाई दे रही थीं। शुरुआत में परिवार ने इसे सामान्य समझा लेकिन जब एक के बाद एक कोबरा सांप दिखने लगे तो घर में अफरा-तफरी मच गई। घबराए विनोद ने ग्रामीणों को सूचित किया, जिन्होंने फिर साहस दिखाकर घर की तलाशी शुरू की। फर्श के नीचे खुदाई करने पर एक बड़ा सांपों का बिल मिला। जिसमें जहरीले कोबरा सांपों का झुंड था। तीन दिन की मेहनत के बाद ग्रामीणों ने लगभग 60 कोबरा सांपों को सुरक्षित निकाला और उन्हें पास के जंगल में छोड़ दिया है।


इस घटना ने लक्ष्मीपुर गांव में डर का माहौल पैदा कर दिया है। विनोद यादव का परिवार अपने घर में लौटने से डर रहा है क्योंकि उन्हें आशंका है कि बिल में अभी भी कुछ सांप छिपे हो सकते हैं। परिवार ने अस्थायी रूप से रिश्तेदारों के घर में शरण ली है। स्थानीय लोग बच्चों को उस रास्ते से गुजरने से मना कर रहे हैं और खुद भी सतर्कता बरत रहे हैं। सावन के महीने में सांपों की गतिविधियां ऐसे ही बढ़ जाती हैं और ऐसे में इस घटना ने ग्रामीणों के लिए और भी चिंता बढ़ा दी है।


सांप विशेषज्ञों के अनुसार सावन और बारिश के मौसम में सांप सुरक्षित जगहों की तलाश में घरों में घुस आते हैं। लक्ष्मीपुर गांव वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के नजदीक है, जहां सांपों की 45 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें कोबरा और किंग कोबरा जैसे जहरीले सांप शामिल हैं। कोबरा सांप अक्सर चूहों की उपलब्धता के कारण घरों में बिल बनाते हैं। इस केस में विनोद के घर का खेतों से सटा होना और कच्ची मिट्टी की संरचना सांपों के लिए और भी अनुकूल रही होगी।