सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
22-Jun-2025 07:45 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जहां खेलते समय चारपाई से गिरने के कारण 12 वर्षीय संदीप की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने लड़के को अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बच्चे के शव को गांव में दफना दिया गया। यह पूरी घटना बगहा के खैर पोखरा की हैं। शुक्रवार को हुई इस घटना से पूरे गाँव को झकझोर दिया।
मृतक की पहचान सुखदेव पटेल का पुत्र 12 वर्षीय संदीप कुमार के रुप में हुई है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि शनिवार को इस घटना ने एक अजीब मोड़ ले लिया, जब ज्ञानती देवी नामक एक महिला तांत्रिक गांव पहुंची और दावा किया कि वह बच्चे को जिंदा कर सकती है। महिला के दावे पर भरोसा करते हुए परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को जमीन से फिर बाहर निकाल लिया। इसके बाद तांत्रिक महिला ने एक रेखा खींचकर शव को उसके बीच में रखा, अगरबत्तियां जलाईं, मंत्रोच्चारण किया और सरसों के दाने शव पर फेंकने लगी।
इस विचित्र और अंधविश्वासी गतिविधि की खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए। भीड़ इतनी बढ़ गई कि रेलवे ट्रैक तक लोगों का तांता लग गया, जिससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। घटना की सूचना मिलते ही बगहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर शव को फिर से परिजनों को सौंपते हुए दफन कराने की प्रक्रिया दोबारा पूरी कराई। वहीं महिला तांत्रिक ज्ञानती देवी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
पुलिस द्वारा कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। बगहा थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि फिलहाल स्थिति को शांत कर लिया गया है। महिला तांत्रिक से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों और अंधविश्वास से दूर रहें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
रिपोर्ट- संतोष कुमार