ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Bihar News: मौत के बाद बुजुर्ग को शव वाहन नसीब नहीं, मोटरसाईकिल पर लादकर परिजन ले गये घर

सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो पश्चिम चंपारण के केचनपटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। यहां हिछोपाल गांव निवासी 60 साल के अदया राम की मौत के बाद जब शव वाहन नसीब नहीं हुआ तब मोटरसाईकिल पर लादकर घर ले जाया गया।

11-Feb-2025 03:57 PM

By First Bihar

Bihar news: मानवता को शर्मसार करने वाला मामला पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से आ रही है जहां मरने के बाद 60 साल को शव वाहन नसीब नहीं हुआ तब परिजन डेड बॉडी को मोटरसाइकिल पर लादकर घर ले गये जिसके बाद शव का दाह संस्कार किया गया। शव को जब बाइक से घर लाया जा रहा था तभी किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया वही अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है और सरकार के दावों पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। 


बिहार में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा आए दिन सरकार करती है। लेकिन इसकी यहां सभी व्यवस्था कागज पर ही दिखाई पड़ती हैं सरकार का यह दावा पश्चिम चंपारण में खोखला नजर आ रहा है। सरकारी मुलाजिम भी सारी व्यवस्था को कागज पर ही दिखाते रहते हैं। हम बात करते हैं एक ऐसे व्यक्ति की जो अपनी जिंदगी किसी तरह गुजर बसर कर काट ली लेकिन मरने के बाद भी उसे सरकार के तरफ से शव वाहन नहीं मिल पाया जिससे वह अपने घर तक पहुंच सके। आपने सुना होगा कि अस्पताल से शव को घर ले जाने के लिए निजी वाहन, शव वाहन या एंबुलेंस के द्वारा ले जाया जाता है। लेकिन एक परिवार ऐसा है जिसके पास शव ले जाने के लिए ना तो अपनी कोई निजी वाहन है और ना ही वाहन के नाम पर वह कोई एंबुलेंस भाड़ा कर सकता है। और ना ही अस्पताल द्वारा शव वाहन उपलब्ध कराया गया जिससे उसके शव को परिजन घर तक ले जाए।


परिजनों द्वारा जब चनपटिया रेफरल अस्पताल में इलाज के बाद हुई मौत पर कर्मियों से शव ले जाने के लिए एंबुलेंस या शव वाहन मांगा गया । लेकिन अस्पताल  द्वारा बताया गया  कि शव ले जाने के लिए यहां कोई एम्बुलेन्स नहीं है। फिर उसके बाद उसी गांव के एक समाजसेवी कमलेश ठाकुर अपनी मोटरसाइकिल पर शव को अस्पताल से लेकर 12 किलोमीटर दूर उनके घर शव पहुंचाते है।


 दरअसल पश्चिम चंपारण जिले के साठी थाना क्षेत्र के नरकटियागंज व बेतिया मुख्य मार्ग स्थित तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के चपेट में आने से पैदल जा रहे इस शख्स की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। 112 पुलिस की टीम द्वारा बुजुर्ग को इलाज के लिए चनपटिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर ने उस बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।


 जहां अस्पताल से घर ले जाने के लिए अस्पताल प्रबंधक द्वारा उन्हें किसी भी प्रकार की शव वाहन की व्यवस्था नहीं कराई गई जिससे परिजन बाइक पर ही बीच में शव को बैठाकर अपने घर ले गए। मृतक की पहचान सेमरी पंचायत के निवासी अध्याराम के रूप में की गई है। परिजनों के द्वारा उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट