सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
07-May-2025 03:33 PM
By First Bihar
BETTIAH: बिहार के बेतिया से खबर आ रही है जहां करंट लगने से लाइनमैन की मौत के बाद हंगामा मच गया है। बिजली विभाग के खिलाफ लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र स्थित पिपरा दुबे की है. जहां बिजली का तार जोड़ने के दौरान खंभे पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बारे में थानाध्यक्ष विश्वमोहन चौधरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच बेतिया पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान बरवा सेमरा घाट पंचायत के वार्ड नंबर 13 निवासी मोहन महतो के 30 वर्षीय पुत्र अजय कुमार महतो के रूप में हुई है। इधर मौत से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।
जहां आक्रोशित नगीना महतो, प्रकाश भट्ट, श्याम सुंदर कुमार , दिनेश यादव , प्रदीप बरनवाल, अर्जुन कुमार , सुनील यादव , विजय गुप्ता, राजेश यादव सहित अन्य ग्रामीणों और परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धोकराहा शिकारपुर पावर ग्रिड के समीप सड़क जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। मृतक अजय महतो अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गये हैं। जिसमें दो पुत्र रितिक कुमार 4 वर्ष साहिल कुमार 6 वर्ष एवं दो बेटी रंजना कुमारी 2 वर्ष एवं अंजली कुमारी 8 वर्ष हैं। पिता की मौत की खबर सुनकर बच्चे काफी सदमें में हैं. बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट


