सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
23-Jul-2025 09:38 PM
By First Bihar
BETTIAH: बिहार में चल रही सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान बुधवार को पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में एक मुन्ना भाई को रंगे हाथ पकड़ा गया। एम.जे.के. कॉलेज परीक्षा केंद्र पर फर्जी परीक्षार्थी अपने दोस्त के नाम पर परीक्षा दे रहा था। परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी पर मौजूद कर्मियों को जब प्रकाश के व्यवहार पर संदेह हुआ तो उन्होंने उसके दस्तावेजों की जांच की।
जांच में सामने आया कि वह फर्जी अभ्यर्थी है और किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा दे रहा है। उसे नगर थाना पुलिस को सौंप दिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान प्रकाश कुमार, पिता सूर्यदेव प्रसाद, ग्राम घोरनबीघा, थाना काको, जिला जहानाबाद के रूप में हुई है। वह अपने मित्र शंकर कुमार, पिता सहेन्द्र कुमार, थाना मखदुमपुर, जहानाबाद के नाम पर परीक्षा दे रहा था।
दोस्ती के पीछे की सच्चाई
पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि प्रकाश अपने दोस्त शंकर कुमार के नाम पर परीक्षा दे रहा था। शंकर ने वर्षों तक अपने दोस्त प्रकाश की पढ़ाई का खर्च उठाया था। उन्होंने दोस्ती निभाने के लिए उसकी आर्थिक मदद भी की थी। लेकिन परीक्षा में फर्जी तरीके से बैठने की यह योजना अब दोनों को मुश्किल में डाल सकती है। इस मामले को लेकर पश्चिम चंपारण के एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। कानून अपना काम करेगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रकाश कुमार पुलिस हिरासत में है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। संभव है कि इस फर्जीवाड़े से जुड़ी और भी परतें खुलें।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट