ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Bihar News: बिहार के बेतिया में बड़ा हादसा, हरबोड़ा नदी में डूबने से चार मासूम की मौत, चारों शव बरामद

Bihar News: बेतिया के नरकटियागंज में हरबोड़ा नदी में डूबने से चार मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में उतरे बच्चों के शव SDRF की मदद से निकाले गए।

27-Jun-2025 08:54 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के बेतिया स्थित नरकटियागंज के लिए शुक्रवार का दिन किसी काले दिन से कम नहीं रहा। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहाने उतरे चार मासूम बच्चों की हरबोड़ा नदी में डूबकर मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।


यह दर्दनाक हादसा गोपाल ब्रह्म स्थान के पास हुआ, जहां गहरे पानी ने खेलते-खेलते चार चिरागों की जिंदगी छीन ली। चारों बच्चे दोपहर में नहाने के इरादे से नदी में उतरे थे, लेकिन यह दोपहर उनके जीवन की आखिरी दोपहर बन गई। कुछ ही मिनटों में चारों बच्चे पानी में समा गए।


मृतकों की पहचान मुस्तफा आलम के दो बेटे दिलशाद और इरशाद, फिरोज आलम का बेटे रिजवान और अनवर अंसारी का बेटे आरिफ अंसारी के रुप में हुई है। इनमें से दो बच्चे वार्ड संख्या 2 से थे, जबकि दो गौनहा क्षेत्र जमुनिया गांव के निवासी थे। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने खुद ही बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।


सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और SDRF को बुलाया गया। SDRF की सर्च टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी बच्चों के शव नदी से बाहर निकाले। जब चारों शव एक-एक कर बाहर लाए गए, तो गांव की गलियां चीखों और सिसकियों से भर उठीं। परिजन बदहवास और बेसुध हैं। पूरे गांव में मातम का माहौल है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया